बुधवार, 24 अप्रैल 2019

नवग्रहों के दान एवं हवन समिधा-


अरिष्ट ग्रहों के दुष्प्रभावों को कम करने हेतु ग्रहशान्ति की शास्त्रोक्त प्रक्रियाओं के बारे में पाठकगण हमारे पूर्ववर्ती आलेख में जानकारी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें सभी नौ ग्रहों के मन्त्रों एवं उनकी उचित जाप संख्या के बारे में बताया गया था। अरिष्ट ग्रहों की शान्ति के अगले चरण आज हम अपने पाठकों को समस्त नौ ग्रहों की दान सामग्री, दान का समय एवं पूर्णाहुति हवन हेतु उचित समिधा की जानकारी देंगे।
आईए जानते हैं कि नवग्रहों की दान सामग्री, दान का समय एवं हवन समिधा कौन सी है-
1. सू्र्य : दान सामग्री-लाल वस्त्र-लाल वस्त्र, गुड़, माणिक्य, गेहूं, मसूर की दाल, लाल पुष्प, केसर, तांबा, स्वर्ण, लाल गाय आदि।
दान का समय-सूर्योदय
हवन समिधा-आक (अकाव)
2. चन्द्र: दान सामग्री-श्वेत वस्त्र, लाल वस्त्र, चावल, शक्कर, सफ़ेद पुष्प, कर्पूर, दूध, दही, चांदी, मोती, शंख, घी, स्फ़टिक आदि।
दान का समय-संध्या
हवन समिधा-पलाश
3. मंगल : दान सामग्री-लाल वस्त्र-लाल वस्त्र, गुड़, मूंगा, लाल पुष्प, केसर, तांबा, रक्त चन्दन, मसूर की दाल आदि।
दान का समय-सूर्योदय से 5 घड़ी के बाद पूरा दिन
हवन समिधा-खैर
4. बुध: दान सामग्री- हरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फल, पन्ना, कांस्य, किताबें।
दान का समय- सूर्योदय से 5 घड़ी के बाद पूरा दिन
हवन समिधा-अपामार्ग
5. गुरू: दान सामग्री- पीला वस्त्र, स्वर्ण, पुखराज, साबुत हल्दी, गाय का घी, चने की दाल, पीले पुष्प, पीले फल आदि।
दान का समय-संध्या
हवन समिधा-पीपल
6. शुक्र: दान सामग्री- श्वेत वस्त्र, श्रृंगार की वस्तुएं, हीरा, स्फ़टिक, चांदी, चावल, शक्कर, इत्र, श्वेत चन्दन, श्वेत पुष्प, दूध, दही आदि।
दान का समय- सूर्योदय
हवन समिधा-गूलर
7. शनि: दान सामग्री-काला वस्त्र, उड़द दाल, काले तिल, तिल का तेल, चमेली का तेल, सरसों का तेल, लोहा, छाता, चमड़े, नीलम, कम्बल आदि।
दान का समय- मध्यान्ह काल
हवन समिधा-शमी
8. राहु: दान सामग्री-काला या नीला वस्त्र, उड़द दाल, तेल से भरा ताम्रपात्र, सूपड़ा, कम्बल, सप्तधान्य, गोमेद, खड़्ग आदि।
दान का समय-रात्रि
हवन समिधा-दूर्वा
9. केतु: दान सामग्री-काला वस्त्र, काले तिल, चमेली का तेल, लहसुनिया, चितकबरा कम्बल, साबुत उड़द, काली मिर्च आदि।
दान का समय- रात्रि
हवन की समिधा- कुशा

-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.